फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विकास महाजन होंगे चंबा के उच्च शिक्षा उपनिदेशक

Sun, 21 Sep 2025 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा के उपनिदेशक अब विकास महाजन होंगे। सरकार की ओर से हाल ही में तबादला आदेश जारी किए हैं। वर्तमान में विकास महाजन कांगड़ा जिला में बतौर उच्च शिक्षा उपनिदेशक तैनात हैं, चंबा उनका गृह जिला भी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ वर्तमान में उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा के पद पर तैनात भाग सिंह को क्वालिटी एजुकेशन उपनिदेशक पर तैनात किया गया है। चंबा में क्वालिटी एजुकेशन में बतौर उपनिदेशक तैनात कमलेश कुमारी को कांगड़ा जिला में उच्च शिक्षा उपनिदेशक के पद पर भेजा गया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बताया कि उपनिदेशकों के तबादले किए गए हैं। उन्हें निर्धारित स्टेशनों में ज्वाइन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें