फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराकर पलट गई प्राइवेट बस, एक की मौत, 16 घायल

Fri, 25 Mar 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
अचानक बाइक और बस में टक्कर हो गई। इससे बस ‌अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के अंब के पास पक्का परोह में बाइक और बस के बीच हुई टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई है। हादसे में 16 लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें स्‍थानीय अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ।
विज्ञापन


परोह के पास अचानक बाइक और बस में टक्कर हो गई। इससे बस ‌अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह युवक ऊना के पंजावर का रहने वाला था। बस पलटने से इसमें सवार 20 में से 16 लोगों को चोटें आई हैं।

हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। बाद में सभी को स्‍थानीय अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस के अनुसार ज्यादातर लोगों को हल्की चोटें लगी हैं। हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है, इसकी अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें