फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Tunnel Rohtang: अटल टनल रोहतांग में ओवरटेक करते टकराईं पांच गाड़ियां

Fri, 10 Jun 2022 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

अटल टनल रोहतांग में पंजाब के एक वाहन (पीबी 13-0719) चालक जगदीप सिंह ने आगे निकलने के लिए ओवरटेक कर दिया। इससे एक के बाद एक पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन
टनल में टकराईं पांच गाड़ियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल टनल रोहतांग के भीतर ओवरटेक के दो मामलों में सात गाड़ियों को नुकसान हुआ है। पहले मामले में वीरवार रात को पंजाब के एक वाहन चालक की ओर से ओवरटेक करने से हादसा हुआ है। इसमें पांच गाड़ियां टकरा गईं। उधर, शुक्रवार को भी ओवरटेक करते दो वाहन टकराने से उनको नुकसान हुआ है। हालांकि, हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन




पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और टनल के भीतर ओवरटेक नहीं करने के नियम की अवहेलना करने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। टनल में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार अटल टनल रोहतांग में वीरवार रात को पंजाब के एक वाहन (पीबी 13-0719) चालक जगदीप सिंह ने आगे निकलने के लिए ओवरटेक कर दिया।

इससे एक के बाद एक पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में पांचों गाड़ियों को नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद अटल टनल के भीतर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि अटल टनल में हुए इस हादसे में चालक के खिलाफ मनाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें