दाड़लाघाट में खड़े ट्रक।
- फोटो : संवाद
दाड़लाघाट में अंबुजा कंपनी का प्लांट अनिश्चितकाल के लिए बंद होने के बाद अन्य राज्यों में चल रहे उद्योगों पर भी असर पड़ सकता है। दाड़लाघाट से बाहरी राज्यों के लिए क्लिंकर की सप्लाई जाती है। रोपड़, रुड़की, भटिंडा और नालागढ़ के लिए क्लिंकर भेजा जाता है, मगर कंपनी ने दाड़लाघाट में प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद कर दिया है। इससे अब यहां क्लिंकर भी तैयार नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी बीते कई दिनों से इसकी तैयारी में थी।
ऐसे में कंपनी की ओर से फिलहाल क्लिंकर काफी मात्रा में जमा कर दिया गया है, मगर रोजाना टनों के हिसाब से कंपनियों में सीमेंट निर्माण के लिए क्लिंकर की जरूरत रहती है। ऐसे में उपरोक्त प्लांट में भी चार से पांच दिन के सीमेंट निर्माण का क्लिंकर बताया जा रहा है। ऐसे में यदि एक सप्ताह तक कंपनी बंद रहती है तो क्लिंकर का संकट हो सकता है और इन राज्यों में भी कंपनी में सीमेंट बनना बंद हो सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी दावा कर रही है कि उनके पास क्लिंकर और अन्य सामान की कोई किल्लत नहीं है।