फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रदेश सरकार के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी का विरोध
विज्ञापन

बोले, शिक्षा का स्तर गिराने का काम कर रही सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर वीरवार को प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभाग के संयोजक दुशाला संस्टा ने कहा कि एबीवीपी प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए यह प्रदर्शन कर रही है। सरकार को लाखों युवाओं और छात्रों की आवाज नहीं सुनाई दे रही है। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि सरकार छात्र, शिक्षा और बेरोजगार विरोधी फैसलों तथा नीतियों को वापस नहीं लेती है तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


विवि के इकाई अध्यक्ष हनी शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी कर रही है वह शिक्षा के स्तर को गिराने वाला रवैया है। प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को गिराने का काम कर रही है। वर्तमान सरकार शिक्षा क्षेत्र में अपने राजनीतिक लाभ के लिए शिक्षण संस्थानों में तालाबंदी कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में तालाबंदी करके उन्हें राजनीति की भेंट चढ़ाया जा रहा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को आर्थिक सहयोग न करने, खर्च पूरे करने को सहायता अनुदान न बढ़ाने के आरोप लगाए। उन्होंने विश्वविद्यालय में शोध छात्रवृत्ति बहाल करने, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, विश्वविद्यालय में गैर शिक्षकों के पदों को भरने, नॉन और विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति करने की मांगें उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें