फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एबीवीपी ने विवि में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरियां खत्म कर रही सरकार
विज्ञापन

एबीवीपी ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने सरकार की नीतियों को युवा और छात्र विरोधी करार देते हुए सोमवार को विवि परिसर में मूक प्रदर्शन किया। इकाई अध्यक्ष हनी शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय के बाहर मुंह पर काली पट्टियां बांधकर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद हनी शर्मा ने कहा कि गूंगी बहरी सरकार तक युवाओं और छात्रों की मांग को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा न किया तो एबीवीपी आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन करेगी। कहा कि सरकार शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी कर रही है, शिक्षा के स्तर को उठाने के बहाने सरकारी क्षेत्र से शिक्षण संस्थानों को समाप्त कर रही है, इससे रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। विश्वविद्यालय को सरकार कोई अनुदान नहीं दे रही है, जो दिया जा रहा है, उसमें वृद्धि नहीं हो रही। इससे विवि में शोध कार्य कम हो गए हैं। उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की शोध छात्रवृत्ति को बहाल करने, राज्य विश्वविद्यालय में शोध करने वाले शोधार्थियों को छात्रवृत्ति देने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की तैनाती करने की मांग की। उन्होंने गेस्ट फैकल्टी नीति को वापस लेने और सरकारी शिक्षण संस्थानों में स्थायी भर्तियां करने की मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन में राखी दत्याल सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें