फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एबीवीपी ने नेशन फर्स्ट, वोटिंग मस्ट कार्ड के साथ रिज पर किया जागरूक

Mon, 20 May 2024 07:04 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रिज, मालरोड और शहर के बाजारों में सौ फीसदी मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। 
विज्ञापन
शिमला के माल रोड पर ABVP द्वारा 'नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट' के माध्यम से वोटिंग के लिए जागरूक करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिमला जिला के महानगर मंत्री अंकुश वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रिज, मालरोड और शहर के बाजारों में सौ फीसदी मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। सोमवार को बैठक कर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने इसके बाद नेशन फर्स्ट, वोटिंग मस्ट के कार्ड के साथ लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनने और मतदान करने के लिए जागरूक किया।

विज्ञापन


अंकुश वर्मा ने कहा कि प्रदेश में इस बार मतदान करने वालों में युवा खास तौर पर छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है। एबीवीपी शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य लेकर देशभर में मतदाता जागरुकता अभियान चला रही है। रन फॉर वोट, प्रथम बार वोट देने वाले युवाओं के सम्मेलन, 20 लाख पर्चा वितरण, नुक्कड़ नाटक से पूरे प्रदेश में मतदान के लिए जागरुकता अभियान चला रही है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनाने के लिए बैठकें कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें