फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: खुमानी की मंडियों में दस्तक, 85 रुपये प्रतिकिलो दाम

Mon, 20 May 2024 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

भुंतर सब्जी मंडी में खुमानी ने दस्तक दे दी है। शुरुआती दौर में बागवानों को खुमानी के बेहतर दाम मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
खुमानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू जिले में मई के तीसरे सप्ताह में फल सीजन की शुरुआत हो गई है। भुंतर सब्जी मंडी में खुमानी ने दस्तक दे दी है। शुरुआती दौर में बागवानों को खुमानी के बेहतर दाम मिल रहे हैं। सोमवार को भुंतर सब्जी में खुमानी 85 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। इससे बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में शुरुआत में बेहतर दाम मिले हैं। पिछले साल शुरुआत में खुमानी के 60 से 70 रुपये प्रतिकिलो दाम मिले थे। जिले के निचले क्षेत्रों बजौरा, भुंतर, कलैहली सहित अन्य इलाकों में खुमानी तैयार हो गई है।

विज्ञापन


अभी तक अर्ली वैरायटी ही तैयार हुई है। जून में मंडियों में खुमानी की खेप आनी शुरू हो जाएगी। कुल्लू की खुमानी की खूब मांग रहती है। व्यापारी भी इसे हाथोंहाथ खरीदते हैं। घाटी के बागवानों रविंद्र सिंह, नाथू राम, लवली और विकेश ठाकुर ने कहा कि निचले क्षेत्रों में खुमानी तैयार हो गई है। मंडियों में बेहतर दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। खुमानी के बाद जून में प्लम का भी तुड़ान शुरू हो जाएगा। भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि मंडी में खुमानी ने दस्तक दी है। सोमवार को खुमानी 85 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें