फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में एबीवीपी, एसएफआई की कार्यकर्ताओं भिड़ीं, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी का दावा, डीडीयू अस्पताल में चल रहा छात्रा का उपचार
विज्ञापन

विधि विभाग परिसर के बाहर शाम 4:15 बजे हुई झड़प
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के परिसर में बुधवार को प्रवेश परीक्षा के दौरान एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
घटना में एबीवीपी से जुड़ी एक छात्रा के घायल होने का दावा किया गया है। छात्रा को उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल भेजा गया जबकि मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है। घटना विश्वविद्यालय के विधि विभाग परिसर के बाहर शाम करीब 4:15 बजे हुई। इस दौरान एमए समाजशास्त्र की प्रवेश परीक्षा चल रही थी। एबीवीपी विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर के अनुसार उसके कार्यकर्ता परीक्षार्थियों को हेल्पलाइन नंबर संबंधी पर्चे वितरित कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद एसएफआई कार्यकर्ताओं के साथ विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की और झड़प की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि एसएफआई कार्यकर्ताओं ने उसके कार्यकर्ताओं पर हमला किया जिसमें एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। संगठन का कहना है कि छात्रा के कंधे में चोट आई है और उसे तत्काल डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संगठनों के बीच हिंसक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। एबीवीपी ने यह भी दावा किया कि घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। घटना के बाद परिसर में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन





नहीं हुई कोई मारपीट : एसएफआई

एसएफआई ने एबीवीपी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। एसएफआई एचपीयू इकाई के उपाध्यक्ष आशीष ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच केवल बहस हुई थी और किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई। एबीवीपी छात्र हितों से जुड़े मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें