सीनियर सेकंडरी स्कूल गर्ल्ज पोर्टमोर में नए शैक्षणिक सत्र के लिए चुनी गईं स्टूडेंट काउंसिल को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर काउंसिल में शामिल छात्राओं को शपथ दिलाई और उन्हें बैज पहनाकर नवाजा।
इन छात्राओं में अवरुति ने हेड गर्ल, सिमरन ने वाइस हेड गर्ल, तनुजा ने स्पोर्ट्स कैप्टन, स्वाति ने वाइस कैप्टन, प्रिया ने अनुशासन प्रभारी, पूनम वाइस प्रभारी, समीक्षा एक्टीविटी इंचार्ज, काजल वाइस एक्टीविटी इंचार्ज, अनिशा ने बैंड कैप्टन की शपथ ली।
सदनों में अरीना आसिफ अली हाउस में दीक्षा ने कैप्टन, अंजलि गुप्ता जमा वाइस कैप्टन जूनियर में शिखा चौहान और मधु ने कैप्टन, कल्पना चावला हाउस में पारुल वर्मा और नीतिका कौशल, जूनियर में अंबिका और प्रियंका, लक्ष्मी बाई हाउस में सीनियर में प्रज्ञा और आकृति, जूनियर में मोनिका चौहान और प्रिया राणा, मदर टेरेसा हाउस में सीनियर में शिवानी डोगरा और वैष्णवी जूनियर में ललिता नेगी और शीतल शमरैक ने क्रमश: कैप्टन और वाइस कैप्टन का पद संभाला।
स्कूल की प्रधानाचार्य निशा भलूणी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनका आभार जताया। शपथ के बाद स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। अंत में नाटी में मुख्य अतिथि और शिक्षक भी छात्राओं के साथ जमकर झूमे।