डिग्री कॉलेज धर्मशाला में पढ़ने वाला अभिनव पठानिया वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। अभिनव इससे पहले भी पंजाब निदेशालय की ओर से सर्वश्रेष्ठ कैडेट का खिताब जीत चुका है। इसके अलावा वह गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग ले चुका है।
विज्ञापन
ओसी कर्नल डीकेएस चौहान ने बताया कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि धर्मशाला का कोई कैडेट विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। अभिनव डिग्री कॉलेज धर्मशाला में पढ़ता है और 5 एचपीआई कंपनी का कैडेट है।