भारती विद्यापीठ बैजनाथ की जमा एक की छात्रा चारू ने छठा स्थान हासिल किया। न्यू भारत पब्लिक स्कूल बिझड़ी हमीरपुर के जमा एक के छात्र हर्ष राणा ने सातवां, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थोना सरकाघाट मंडी के जमा एक के आदित्य शुक्ला ने आठवां स्थान हासिल किया।
एबीवीपी की प्रांत मंत्री हेमा ठाकुर ने बताया कि पहला स्थान पाने वाले को 25 हजार, दूसरा स्थान पाने पर 15000, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
पांच छात्रों को 5000 के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को शिमला में स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह करवाया जाएगा। इसमें प्रदेश स्तर पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।