फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीटीडीसी के बेलगाम अफसरों पर प्रबंधन ने कसी नकेल

Wed, 21 Nov 2018 01:51 PM IST
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के बेलगाम अफसरों पर निगम प्रबंधन ने नकेल कस दी है। निगम प्रबंधन से सभी यूनिटों को लिखित फरमान जारी कर निर्देश दिए हैं कि निगम के सभी होटलों मेें मैनेजर से ऊपर के अफसरों को प्रबंध निदेशक से छुट्टी मंजूर करानी अनिवार्य होगी।

विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने निगम की सभी यू्निटों को सर्कुलर संख्या पीएस/ एमडी/ टीडीसी/ 2018 जारी किया है। इसमें कहा गया है कि निगम प्रबंधन के ध्यान में आया है कि एचपीटीडीसी के अधिकांश  होटलों में देखा गया है कि प्रबंध निदेशक से स्वीकृति लिए बिना अधिकारी अवकाश पर चले जाते हैं। इसकी कोई सूचना निगम के प्रबंध निदेशक के पास नहीं होती। 

विज्ञापन

पहले ये थी व्यवस्था

प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने निगम के महा प्रबंधक सहित सभी डीजीएम,  एजीएम, वरिष्ठ प्रबंधक और लेखाधिकारियों को लिखित आदेश दिए हैं कि प्रबंधक से ऊपर के अधिकारी एमडी से मंजूरी लिए बिना अवकाश पर नहीं जा सकेंगे। इसके लिए एमडी से पहले अवकाश स्वीकृत कराना होगा। 

एचपीडीसी के यूनिटों के मैनेजरों से ऊ पर के अधिकारी निगम के महा प्रबंधक से अवकाश मंजूर कराकर चले जाते थे। परंतु प्रबंधन निदेश के नए आदेशों के बाद मैनेजर से ऊपर के अधिकारियों को प्रबंध निदेश से अवकाश आवेदन मंजूर कराना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें