फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के जेठ के रिसेप्शन में आएंगे सलमान, न्योता देगा पंडित परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम के पोते आश्रय की शादी की धाम गृह क्षेत्र कोटली में होगी। रिसेप्शन पार्टी में खान परिवार भी शरीक होगा। इसके लिए पूर्व मंत्री के परिवार की ओर से खान परिवार को भी न्योता भेजा जाएगा। आश्रय-राधिका दिसंबर 2015 में शादी के परिणय सूत्र में बंधें हैं। आश्रय शर्मा पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा के बड़े पुत्र हैं।
विज्ञापन


वे मंडी जिला कांग्रेस के महासचिव भी हैं। पूर्व में रिसेप्शन मंडी में करने का प्लान था, लेकिन अब इसमें फेरबदल किया गया है। रिसेप्शन की तिथि अभी तक तय नहीं की गई है। तिथि तय होने के बाद निमंत्रण दिया जाएगा। आश्रय के छोटे भाई आयुष-अर्पिता खान की रिसेप्शन मंडी में हुई थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में होगी मंडयाली धाम

कार्यक्रम में मंडयाली धाम बनेगी। जबकि कुल्लू के लोकनृत्य दल भी पहाड़ी संस्कृति की छट्टा बिखेरेगा। सात दिसंबर को दिल्ली में सात फेरे लेने के बाद पंडित परिवार की बहू का गृह प्रवेश कुछ दिन पहले ही मंडी में करवाया गया है। अब शादी की धाम को प्लान किया जा रहा है। आश्रय की पत्नी राधिका क्रिकेटर गौत्तम गंभीर की चचेरी बहन हैं। वह बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की बहन अर्पिता खान की जेठानी हैं।

इस रिश्ते से खान परिवार के रिसेप्शन में शरीक होने के लिए संभावना अधिक है। इधर, मंडी जिला कांग्रेस के महासचिव आश्रय शर्मा ने बताया कि मंडी के बजाय कोटली में रिसेप्शन होगी। अभी तक तिथि फाइनल नहीं हो पाई है। तिथि फाइनल होने के बाद खान परिवार समेत सभी को न्योता दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें