पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम के पोते आश्रय की शादी की धाम गृह क्षेत्र कोटली में होगी। रिसेप्शन पार्टी में खान परिवार भी शरीक होगा। इसके लिए पूर्व मंत्री के परिवार की ओर से खान परिवार को भी न्योता भेजा जाएगा। आश्रय-राधिका दिसंबर 2015 में शादी के परिणय सूत्र में बंधें हैं। आश्रय शर्मा पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा के बड़े पुत्र हैं।
वे मंडी जिला कांग्रेस के महासचिव भी हैं। पूर्व में रिसेप्शन मंडी में करने का प्लान था, लेकिन अब इसमें फेरबदल किया गया है। रिसेप्शन की तिथि अभी तक तय नहीं की गई है। तिथि तय होने के बाद निमंत्रण दिया जाएगा। आश्रय के छोटे भाई आयुष-अर्पिता खान की रिसेप्शन मंडी में हुई थी।