फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: शिक्षा संवाद के दौरान मनीष सिसोदिया से न मिलने पर भड़के आप कार्यकर्ता

Tue, 17 May 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 कार्यकर्ता सिसोदिया से मिलना चाह रहे थे लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिलने से रोक दिया। कहा कि वह किसी से नहीं मिलेंगे। ऐसे में इन कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर दिया। कहा कि अगर सिसोदिया आम कार्यकर्ताओं ने नहीं मिल सकते हैं तो काहे की आप पार्टी हुई।
विज्ञापन
सिसोदिया से न मिलने पर भड़के आप कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के शिक्षा संवाद के दौरान होटल के रिसेप्शन पर आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर दिया। कार्यकर्ता सिसोदिया से मिलना चाह रहे थे लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिलने से रोक दिया। कहा कि वह किसी से नहीं मिलेंगे। ऐसे में इन कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर दिया। कहा कि अगर सिसोदिया आम कार्यकर्ताओं ने नहीं मिल सकते हैं तो काहे की आप पार्टी हुई। कार्यकर्ता दूर दराज से मिलने के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ जानकारी सांझा करनी है। मुख्य द्वार पर खड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और होटल के कर्मचारियों ने इन कार्यकर्ताओं को होटल से बाहर जाने और जगह खाली करने को कहा।

विज्ञापन


आप कार्यकर्ता अनिल कुमार, विक्की भुमक, पिंकी ने कहा कि आप पार्टी आम लोगों की पार्टी है। इसमें भ्रष्टाचारियों को जगह नहीं है लेकिन इस पार्टी में भ्रष्टाचार लोगों को शामिल कर दिया है। पार्टी का बेड़ा गर्क किया जा रहा है। उन्होंने आप पार्टी के एक प्रवक्ता का नाम लिया। कहा कि सच्चे कार्यकर्ताओं की पार्टी में कदर नहीं है। पुराने लोगों को छोड़कर भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों को पार्टी में शामिल किया गया है। शोर शराबे के बीच सिसोदिया की गाड़ी गेट पर खड़ी कर दी गई। उपमुख्यमंत्री होटल से बाहर निकलकर सीधे गाड़ी में बैठ गए। ऐसे में यह कार्यकर्ता गाड़ी में झपट गए। लेकिन एक मिनट के भीतर सिसोदिया गाड़ी में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें