फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी को एक और झटका: महिला मोर्चा की हिमाचल अध्यक्ष समेत पांच नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Mon, 11 Apr 2022 10:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 हिमाचल में तीन दिन के भीतर आम आदमी पार्टी (आप) को दूसरा बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी के बाद अब पांच और नेताओं ने आप को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।  
विज्ञापन
आप के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन के भीतर आम आदमी पार्टी (आप) को दूसरा बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी के बाद अब पांच और नेताओं ने आप को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।  आप की महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल, संगीता, उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डीके त्यागी और सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। इन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सदस्यता ग्रहण करवाई। आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी भी इस मौके पर मौजूद रहे। इन नेताओं का कहना है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की हिमाचल विरोधी कार्यशैली से रुष्ट होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि केजरीवाल को हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार दूरबीन से ढूंढने पड़ेंगे। केजरीवाल यहां सरकार बनाने चले थे, संगठन बचाना मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता आईडी भंडारी ने कहा कि इन पदाधिकारियों के जाने से पार्टी को कोई खास असर नहीं पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश में लोग कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों से दुखी हैं। 

अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेल धीमान ने छोड़ी भाजपा
उधर, भाजयुमो के पूर्व वरिष्ठ सोलन जिला उपाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेल धीमान ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। सोलन में पत्रकारवार्ता कर उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने लगातार उनकी अनदेखी की है। पार्टी भी उनकी बात नहीं सुन रही। इसलिए वह भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से पूछा की विस क्षेत्र में पांच काम बताएं जो उन्होंने अभी तक किए हों। धीमान ने कहा कि वह फिलहाल किसी पार्टी में नहीं जा रहे। आजाद उम्मीदवार भी कसौली से चुनाव लड़ सकते हैं। उनके साथ बीजेपी मंडल कसौली के पूर्व अध्यक्ष जगदीश पवार और कसौली के दो बार मंडल अध्यक्ष रहे देव राज ठाकुर, सुभाष भाटिया ने भी भाजपा छोड़ने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें