आंचल शर्मा ने एम्स की स्नातकोत्तर न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र बड़सर के करेर गांव की आंचल शर्मा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से आयोजित स्नातकोत्तर न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
दिवंगत सुरेश शर्मा की पुत्री आंचल ने अपनी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और वह हमीरपुर जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं। इस उपलब्धि पर जिला हमीरपुर राजपूत महासभा और राजपूत कल्याण सभा ने आंचल और उनके परिवार को बधाई दी।