फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहीं बस जाने को जी चाहता हैः किरण राव

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट उनकी पत्नी किरण राव लिख रही हैं। हिमाचल में इसकी शूटिंग होगी। स्क्रिप्ट लिखने के लिए किरण किन्नौर की सांगला की वादियों में पहुंच गई हैं। स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि किरण पिछले दस दिनों से हिमाचल में हैं। इस दौरान वे मनाली और स्पीति में भी रुकीं। फिल्म का नाम क्या होगा और स्टोरी कैसी होगी, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया।
विज्ञापन


किरण राव अपने पिता सीएनएस राव के साथ मुंबई से दूर हिमाचल पहुंची हैं। यहां की वादियों पर किरण फिदा हो गई हैं। किन्नौर, स्पीति, लोसर काजा, ताबो, गियु, कल्पा, नाको, सांगला, बटसेरी तथा छितकुल ने किरण का मन मोह लिया। किरण कहती हैं कि यहां बस जाने को मन करता है। किरण के अनुसार वे जल्द पति आमिर खान और बच्चों को लेकर किन्नौर आएंगी।
विज्ञापन

'यहां बस जाने का मन करता है'

किन्नौर और स्पीति में रहने का मन करता है। अगर यहां पर जमीन मिल जाती तो सपनों का आशियाना यहीं बनाते। पिता के साथ कुछ समय बिताने के साथ-साथ स्क्रिप्ट पर काम करने आई हूं। सांगला के किन्नर कैंप में कुछ समय बिताने के बाद वाहन से नारकंडा होते हुए चंडीगढ़ और फिर मुंबई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि 19 सितंबर से हिमाचल में हैं। मनाली से होते हुए स्पीति तथा किन्नौर के प्राकृतिक सुंदरता को जमकर निहारा। इस दौरान उन्होंने लोसर, काजा, कल्पा और सांगला में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें