फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trekker Dies In Himachal: हामटा की ट्रेकिंग पर गई महाराष्ट्र की युवती की मौत, बताई जा रही ये वजह

Mon, 10 Jun 2024 08:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

महाराष्ट्र की युवती की हिमाचल में ट्रेकिंग के दौरान मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि हाई अल्टीच्यूट सिकनेस की वजह उसकी मौत हुई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हामटा पास की ओर ट्रेकिंग पर गई महाराष्ट्र की युवती की अचानक मौत हो गई है। हाई अल्टीच्यूट सिकनेस की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय शबनम मोहम्मद असलम अंसारी पत्नी राकेश निवासी बी 108, भागेश्री गीता नगर कालोनी, कपोलबाड़ी समोर, भायंदर बेस्ट ठाणे महाराष्ट्र 32 कोगीं के ग्रुप के साथ ट्रेकिंग पर गई थी। सोमवार सुबह अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। महिला को अस्पताल लेकर आये व्यक्ति शुभाष चंद पुत्र मेहर चंद निवासी गांव रुमसु जिला कुल्लू ने पुलिस को बयान दिया है कि वह करीब दस साल से कैलाश रथ एडवेंचर कंपनी में ट्रेकिंग का कार्य करता है। आठ जून को ग्रुप इंस्ट्रक्टर की अगुवाई में ट्रेकिंग के लिए ग्रुप लेकर निकले। आज सुबह हरिश से संदेश आया कि एक युवती शबनम मोहम्मद असलम अंसारी को चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता है और हामटा के समीप बालु का घेरा में पहुंच जाएं। वह टीम के साथ वहां पहुंचे और उसे अपने वाहन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आशंका हैं कि हाई अल्टीच्यूट सिकनेस की वजह से उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें