इस दाैरान आरोपी ने हमला कर महिला को लहूलुहान कर दिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर दराती और डंडे से वार किए। गांव के एक व्यक्ति ने जब महिला को घायल अवस्था में देखा तो परिजनों को सूचित कर उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। मौके से दराती, डंडा, पेन और टूटी हुई स्केल के टुकड़े बरामद हुए थे। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन महिला की मौत हो गई है।