फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में कर रहा था फोटोग्राफी और तभी..

Fri, 27 Jun 2014 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला से कालका जा रही ट्रेन से एक पर्यटक गिरकर घायल हो गया। पर्यटक नरेश कुमार हाउस नंबर ई सी 686/4 पंजबीर बाजार, लुधियाना के रहने वाले हैं। नरेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शिमला घूमने आए थे।
विज्ञापन


वीरवार सुबह लौट रहे थे। समरहिल के समीप यह हादसा हुआ। उपचार के लिए इन्हें आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने कहा कि घायल की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस के मुताबिक नरेश कुमार पैसेंजर ट्रेन में शिमला रेलवे स्टेशन से कालका के लिए सुबह आठ बजे सवार हुए। ट्रेन में भीड़ थी। लिहाजा, उनकी पत्नी बच्चों के साथ लेडीज कंपार्टमेंट में सफर कर रही थीं।
विज्ञापन


नरेश दूसरे डिब्बे में सवार थे। ट्रेन धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। नरेश ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद कर रहे थे। अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और ट्रेन से बाहर जा गिरे।

यात्रियों के शोर मचाने पर तुरंत चालक ने ट्रेन को रोका। पुलिस को सूचना दी। इन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रेलवे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें