औट पुलिस थाने के तहत हनोगी में पुराने पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से नाले में गिरी पर्यटकों
नगवाईं (मंडी)। मंडी-कुल्लू मार्ग में हनोगी के पास पुल से गिरी कार हादसे में एक पर्यटक की मंगलवार को मौत हो गई है। मृतक की पहचान हिमांशु (22) पुत्र शेखर हाउस नंबर 68 नजफगढ़, रेवेला खानपुर, प्रेम काॅलोनी साउथ वेस्ट नई दिल्ली के रूप में हुई है। दो अन्य सैलानियों का उपचार किया जा रहा है।
हादसा सोमवार को पेश आया था। दिल्ली से मनाली जा रहे पर्यटकों की गाड़ी हनोगी में पुल पर रेलिंग न होने के कारण नाले में गिर गई थी। स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से घायलों को नगवाईं अस्पताल पहुंचाया था। यहां एक पर्यटक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया था लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद