फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल फटने से हाईवे ठप, घरों को छोड़ जान बचाने भागे लोग, 10 वाहन दबे, तस्वीरों में देखें तबाही

Mon, 26 Aug 2019 07:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में कुदरत का कहर जारी है। शिमला समेत हिमाचल के कई भागों में बादल जमकर बरसे। इससे राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें ठप हो गई हैं। जिला शिमला के ज्यूरी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
ज्यूरी की बधाल पंचायत के जंगल में रविवार रात 3.30 बजे बादल फटने से धराली खड्ड में बाढ़ आ गई। सड़क का कलवर्ट बंद होने के कारण मलबा, बड़े-बड़े पत्थर और पेड़ एनएच और रिहायशी इलाके में आ गए।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इसमें 10 वाहन मलबे में दब गए। एक गाड़ी का कहीं कोई अता-पता नहीं है। लोगों के घरों में मलबा घुस गया। एनएच-5 में कीचड़-पत्थर आने से बंद हो गया जो साढ़े आठ घंटे बाद बहाल हो सका।

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
लोगों के खेतों और बगीचों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने रात को भागकर जान बचाई। तहसीलदार रामपुर विपन ठाकुर ने बादल फटने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
चंबा के भरमौर में हड़सर मार्ग पर बना पुल बहने से मणिमहेश यात्रा पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई है। सैकड़ों गाडि़यां और करीब 20 हजार श्रद्धालु दोनों ओर फंस गए हैं। चंबा के भरमौर में हड़सर मार्ग पर बना पुल बहने से मणिमहेश यात्रा पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई है। सैकड़ों गाडि़यां और करीब 20 हजार श्रद्धालु दोनों ओर फंस गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा दी है। यात्रा पर निकले सैकड़ों गाडि़यों में लोग हड़सर में दोनों ओर फंस गए हैं। श्रद्धालुओं को तुन्नूहट्टी, लाहडू, बनीखेत, चंबा और भरमौर में रोक दिया गया है। वहीं, हड़सर की तरफ दस हजार के करीब यात्रा कर वापस लौट रहे श्रद्धालु, दो हजार के करीब छोटे चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों के साथ फंस गए। इनको ठहराने और निकालने के प्रबंध किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा जिले में भूस्खलन से पालमपुर-कंडी सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। जिले में भूस्खलन से कई अन्य सड़कें भी बाधित हैं।

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश से कांगड़ा जिले की मंद खड्ड भी उफान पर है। गांव के लोगों को जान जोखिम में डालकर खड्ड को पार करना पड़ रहा है। विशेषकर स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह कुल्लू में हुई बारिश के बाद ब्यास नदी उफान पर हैं। फोजल नाले में सुबह पानी बढ़ जाने से नाले का जलस्तर बढ़ गया। जिला में अभी भी भुंतर-मणिकर्ण सड़क समेत एक दर्जन मार्ग प्रभावित है।

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में मंगलवार को भी अनेक स्थानों में बारिश होने के आसार हैं। पहली सितंबर तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, बिलासपुर में 31.8, सुंदरनगर में 31.4, हमीरपुर में 31.5, कांगड़ा में 30.8, भुंतर-चंबा में 30.4, सोलन में 29.6, नाहन में 29.1, धर्मशाला में 28.6, शिमला में 23.5 और केलांग में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में झमाझम बादल बरसे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें