फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चपरासी ने लगाया ताला, कमरे में बंद रहा छात्र

Sat, 06 Feb 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूल का एक छात्र छुट्टी होने के बाद एक कमरे में बंद रहा। चपरासी कमरों को ताला लगाकर घर चला गया। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां उपमंडल भोरंज में सरकारी स्कूल का एक छात्र छुट्टी होने के बाद डेढ़ घंटा स्कूल के कमरे में बंद रहा। चपरासी छुट्टी होने पर सभी कमरों को ताला लगाकर घर चला गया।
विज्ञापन


करीब साढ़े चार बजे छात्र ने शोर मचाना शुरू किया। छात्र का शोर सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने छात्र के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने नाइट ड्यूटी पर आने वाले चपरासी से कमरे की चाबी मंगवाई। उसके बाद छात्र को बंद कमरे से बाहर निकाला गया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ में सातवीं कक्षा का एक छात्र छुट्टी होने के बाद कमरे में ही रह गया। जिसे डेढ़ घंटे बाद बंद कमरे से बाहर निकाला गया। प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा का कहना है कि यह छात्र काफी शरारती है।
विज्ञापन


इसकी सूचना कई बार परिजनों की दी जा चुकी है। स्कूल में छात्र को किसी ने बंद नहीं किया था, बल्कि वे स्वयं ही कमरे में छिप गया था। तीन बजे छुट्टी होने पर चपरासी ने कमरे बंद किए थे।

परिजनों ने पुलिस में की शिकायत
परिजनों ने इसकी शिकायत भोरंज पुलिस में की है। परिजनों ने पुलिस शिकायत में कहा है कि उनके बेटे को कुछ छात्रों ने पीटकर कमरे में बंद कर दिया। जब उसे होश आया तो उसने शोर मचाना शुरू किया।

परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है। एसएचओ भोरंज मुकेश कुमार का कहना है कि इस बारे में लिखित शिकायत आई है। पुलिस छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद ही इस बारे में सही जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें