भाजपा के प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सत्ती ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के देहावसान पर 28 अगस्त को सायं चार बजे गेयटी थियेटर रिज मैदान शिमला के सभागार में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा रखी गई है।
इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कहा कि अरुण जेटली के जाने से भारतीय राजनीति में जो शून्य आया है, उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है। संसद के अंदर उनके प्रभावी भाषणों की गूंज और कठिन से कठिन समस्या के समय भी उनका मुस्कराता हुआ चेहरा सदैव हमारे साथ रहेगा। अरुण के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
बैठक में शिमला जिला के अध्यक्ष संजय सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, रूपा शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद, अंशुल बंसल, महामंत्री विजय परमार, प्रमोद ठाकुर, राजपाल, रमेश चौज्जर, विजय ज्योति सेन, प्रमोद ठाकुर, रवि मेहता, करण नंदा, शशिकांत, राकेश मेहता, पार्षद शैलेंद्र चौहान, विवेक शर्मा, संजय परमार, सुनील धर, पूरणमल, किरण बाबा, कमलेश मेहता, अर्चना धवन, मोर्चा के अध्यक्ष कुसुम ठाकुर, पारुल शर्मा, राहुल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।