फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का सपना साकार करेगा ये खास गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कूड़ा गली-गली कोई न डाले, इस कूड़े को है सही से निपटाना... स्वच्छ भारत है बनाना’। इस गीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे ले जाने के लिए तैयार किया है हिमाचल की मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति ने।
विज्ञापन


इस गीत को प्रशासन ने जिला स्वच्छता गीत की मान्यता दी है जबकि राज्य स्तरीय मान्यता दिलाने की तैयारी की जा रही है। इस गीत को मोबाइल की रिंग टोन बनाने की तैयारी भी है।

रिंग टोन 31 अक्तूबर को मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वच्छता समारोह के दौरान लांच की जाएगी। समिति के कला जत्था ने जिले के गांव-गांव में नुक्कड़ नाटकों और गीतों के माध्यम से जन-जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता दिलाने का प्रयास

मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के महासचिव राजेंद्र मोहन ने बताया कि स्वच्छता कला जत्था के कलाकारों ने कार्यशाला में गीतों एवं नाटक तैयार किए। इसमें जिला स्वच्छता मिशन ने इस गीत को जिला स्वच्छता गीत के रूप में घोषित किया। इसकी वीडियो तैयार कर स्थानीय चैनलों के माध्यम से लोगों को दिखाई जा रही है।

उधर, मंडी जिला के उपायुक्‍त संदीप कदम का कहना है कि मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के कला जत्था के गीत को रिंग टोन बनाया जाएगा। इससे यह गीत जिले में ही नहीं, प्रदेश और देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले लोगों के फोन की रिंग टोन बन सकता है। इसे राज्य स्तरीय स्वच्छता गीत बनाने की कोशिश भी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें