फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: घर के बरामदे में बैठी कुतिया को अजगर ने निगला, लोगों में दहशत, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Tue, 29 Jul 2025 04:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ूही (ऊना)

सार

 विकास खंड बंगाणा की उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत कठोह के गांव धरूं में मंगलवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब एक विशालकाय अजगर ने घर के बरामदे में बैठी एक कुतिया को अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन
घर के बरामदे में बैठी कुतिया को अजगर ने निगला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के विकास खंड बंगाणा की उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत कठोह के गांव धरूं में मंगलवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब एक विशालकाय अजगर ने घर के बरामदे में बैठी एक कुतिया को अपना निवाला बना लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संध्या देवी पत्नी स्वर्गीय किशन चंद अपने पोते योगेश के साथ सुबह करीब 5:00 बजे घर के बरामदे में सो रही थीं। बरामदे के एक कोने में बने बाथरूम के पास एक कुतिया बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक एक अजगर वहां आ गया और कुतिया पर हमला कर उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।

विज्ञापन



आवाज सुनकर संध्या देवी की नींद टूटी और  देखा तो अजगर कुतिया को निगल रहा था। महिला ने तुरंत शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक अजगर  कुते को निगल चुका था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पंच मीना कुमारी ने तत्काल बीट वन रक्षक को सूचना दी। इसके बाद ब्लॉक ऑफिसर संजीव रंधावा अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी सतर्कता से अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। गनीमत यह रही कि इस भयावह घटना में किसी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, इस घटना ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराईं जाएं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

डीएफओ बोले- वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचित करें
जिला वन अधिकारी ऊना सुशील राणा ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचित करें। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी उपमंडल बंगाणा के एक गांव में अजगर मिला था। यह अजगर संभवत जंगल से भोजन की तलाश में गांव की ओर आया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें