फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने डंडा दिखाकर रोके रखी एचआरटीसी बस

Fri, 12 Feb 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत एक युवक ने रास्ते में ही एचआरटीसी बस को रोक लिया। यह बीच सड़क में डंडा लेकर खड़ा हो गया। काफी देर तक यह बस के आगे खड़ा रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन


यह मामला हिमाचल के सिरमौर का है। यहां थाना क्षेत्र पच्छाद के तहत परिवहन निगम की एक बस के चालक-परिचालक ने एक शराबी के खिलाफ जबरन बस को रोकने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान की ओर से जारी बयान के अनुसार एचआरटीसी बस चालक सुरेश कुमार एवं परिचालक जगमोहन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 31 जनवरी को जब वह सराहां-कैंथघाट बस सेवा पर कार्यरत थे, तो बागथन से रिंकू नाम का व्यक्ति अपने परिवार सहित शराब के नशे में धुत्त होकर बस में बैठा।
विज्ञापन


उसने कुछ दूरी पर जाकर चालक-परिचालक से गाली गलौच शुरू कर दी। वह कुछ दूर आगे जाकर कैंथघाट में उतरा और हाथ में डंडा लेकर बस के आगे खड़ा हो गया। उसने चालक-परिचालक को गालियां दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें