फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में कीटनाशक के असर से व्यक्ति की मौत

Mon, 08 Feb 2016 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब(ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
कीटनाशक के असर से एक शख्स की मौत हो गई। चारा लेने गए शख्स की अचानक इसके असर से तबीयत बिगड़ गई थी। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां प्रताप नगर अंब में शनिवार देर शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


कथित रूप से व्यक्ति की मौत कीटनाशक दवा की गैस चढ़ जाने के कारण हुई। जानकारी के अनुसार उपमंडल मुख्यालय अंब के तहत 40 वर्षीय संजय कुमार पुत्र यशपाल निवासी अठवां रोड प्रताप नगर अंब शनिवार शाम को अपने खेतों में पशुचारा लेने के लिए गया हुआ था।

इसी दौरान वहां किसी अन्य व्यक्ति ने अपने खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया हुआ था। इस कारण संजय कुमार की हालत बिगड़ गई। उसे लोगों ने सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियां छोड़ गया है। हादसे से सारे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक आटा चक्की चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

इस संबंध में अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि इस मामले में मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें