पंचायत रक्कड़ के गांव बंडा में एक व्यक्ति की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त पीटीआई कौर चंद (67) सुबह अपने खेतों में गया था तभी अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।
वहां से भागने पर उनका सिर पेड़ की टहनी से टकरा गया। इस दौरान घायल होने पर सैकड़ों मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। उनका घर पर इंतजार करने पर उन्हें जब घर के सदस्य ढूंढते हुए निकले तो कौर चंद वहीं खेत में पड़ा हुआ था लेकिन मधुमक्खियों के काटने से उनकी मौत हो चुकी थी।