फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर में लगी आग में जिंदा जला व्यक्ति, मौत

Thu, 28 Jan 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटली (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
किराए के कमरे में अकेला सो रहा एक शख्स जिंदा जल गया। अचानक बिस्तर में आग लग गई जिससे यह झुलस गया। मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां तुंगल घाटी के कोटली में वीरवार दोपहर को एक किराये कमरे में सो रहा व्यक्ति जिंदा जल गया।
विज्ञापन


बिस्तर में आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। उसे 108 एंबुलेंस से जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय व्यक्ति मकान में अकेला सोया था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था।

पुलिस के अनुसार मोहन लाल (33) पुत्र संतराम गांव दयोट डाकघर मुल्थान तहसील बैजनाथ (कांगड़ा) अपनी पत्नी और चार पुत्रियों के साथ कोटली में एक किराये के मकान में रह रहा था। मोहन लाल पेशे से लकड़ी काटता (चरानी) था।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर को मोहन लाल किराये के मकान में अकेला था और सोया हुआ था। एकाएक ही बिस्तर में आग लगने से झुलस गया। उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी कोटली पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 108 एंबुलेंस सर्विस से सूचना मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार और अन्य अस्पताल पहुंचे और शव कब्जे में लिया।

मृतक मोहनलाल के भाई सोहनलाल ने पुलिस बयान में कहा कि उसका भाई पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। बिस्तर में आग कैसे लगी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जिस बिस्तर पर मोहन लाल सोया था। वह जला हुआ मिला। इधर, कोटली पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए मृतक का बिसरा फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें