फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाहन में चलती कार में लगी आग, सेना के जवानों ने बचाई तीन महिलाएं; धुआं निकलते देख रुकवाई कार

Mon, 12 Jan 2026 12:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

सिरमाैर जिले के नाहन में सोमवार सुबह एक चलती कार में अचानक आग भड़क गई। हादसे के दाैरान कार में तीन लोग सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
चलती कार में अचानक भड़की आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के जवानों की मुस्तैदी से सोमवार को नाहन में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक चलती कार में अचानक आग लग गई। मौके पर सेना के जवान मौजूद थे। उनकी मुस्तैदी से कार में सवार तीनों महिलाएं सुरक्षित हैं। सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे श्वेता पत्नी कश्यप निवासी भगगांव नारू कार चलाते हुए दो महिलाओं के साथ ड्यूटी पर जा रहीं थीं। आर्मी क्षेत्र से होते हुए जैसे ही यह गाड़ी लेकर निकली तो यहां खड़े सेना के जवानों ने गाड़ी से धुआं निकलते हुए देखा। उन्होंने तुरंत गाड़ी को रुकवाया और गाड़ी में सवार तीनों महिलाओं को बाहर निकाला।

विज्ञापन


विज्ञापन

इतना ही नहीं सेना के जवानों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को भी इसकी सूचना दी। जैसे ही महिलाओं को गाड़ी से बाहर निकाला। गाड़ी ने तुरंत आग पकड़ ली। देखते ही देखते गाड़ी को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल दस्ते मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक आग से गाड़ी का अधिकतर हिस्सा जल चुका था। इस दौरान आग से गाड़ी जलने पर करीब डेढ़ लाख का नुकसान आंका गया है। अग्निशमन केंद्र नाहन के प्रभारी राज कुमार ने बताया कि सेना के जवानों की तरफ से सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर पानी और फॉग से काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने से पहले तीनों महिलाओं को सेना के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। उधर, कमांडेंट होमगार्ड टीआर शर्मा ने पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें