किन्नौर सड़क हादसे में एक साथ मारे गए दो सगे भाई अपने पीछे बूढ़ी मां को रोता छोड़ गए। हालांकि एक भाई की शादी हो चुकी है, लेकिन उसका परिवार कुल्लू में रहता है।
इस कारण दोनों भाई अपनी बूढ़ी मां हीरा पति के साथ कल्पा में रहते थे। बस की कमाई से ही दोनों भाइयों की जीवन यापन चल रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि गुरुवार को सांगला में उनकी मौत उनका इंतजार कर रही है।
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही कल्पा में शोक लहर दौड़ गई। वहीं बूढ़ी माता पर तो मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।