फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सराज के ड्रशी गांव में भीषण अग्निकांड, तीन मकान और दो गोशालाएं जलकर राख, मवेशी जिंदा जले

Tue, 07 Mar 2023 10:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग(मंडी)

सार

मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिल्ही बागी के ड्रीश गांव में भीषण अग्निकांड में तीन मकान व दो गोशालाएं जलकर राख हो गईं। 
विज्ञापन
सराज के ड्रीश गांव में भीषण अग्निकांड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिल्हीबागी के गांव में भीषण अग्निकांड में तीन मकान व दो गोशालाएं जलकर राख हो गईं। इस दौरान गोशालाओं में बंधे मवेशी भी जल गए, जिन्हें बचाने का लोगों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अग्निकांड में तीन परिवारों को करीब 46 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को 45 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। शेष राहत विभागीय औपचारिकता पूरी होने के बाद दी जाएगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं करीब 4:30 बजे सराज क्षेत्र के शिल्हीबागी पंचायत के गांव के तीन स्लेटपोश मकानों में अचानक आग भड़क गई। इसकी चपेट में मकान की दो गोशालाएं और एक लघु उद्योग भी आ गया।

विज्ञापन


अचानक भड़की आग ने पल भर में ही सब राख कर दिया। लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। लोगों ने आनन-फानन में घर को बचाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटों के आगे उनके प्रयास असफल रहे। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन केंद्र थुनाग के कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि, टीम के पहुंचने तक तीन घर सामान सहित राख हो चुके थे।  इसमें भागचंद पुत्र परस राम का एक मकान, गोशाला और लोहे का लघु उद्योग समेत एक गाय, बैल और भेड़ जल गई। इसके अलावा लछमण पुत्र परस राम का मकान और एक गोशाला जल गई। साथ ही चमन लाल पुत्र भाग सिंह का मकान भी आग की चपेट में आ गया। आग ने उनके दो कमरे चपेट में ले लिए। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार बागाचनोगी विनोद कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावितों परिवारों को 45 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। कहा कि प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें