फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइए को घर के पास से उठा ले गया तेंदुआ, नोच-नोचकर मार डाला

Sun, 27 Nov 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में काम खत्म कर घर लौट रहे एक व्यक्ति को तेंदुए ने मार डाला। शुक्रवार रात को तेंदुआ व्यक्ति को घर के पास से पांच सौ मीटर घसीटकर खेतों में ले गया जहां उसे कमर के नीचे बुरी तरह से नोच दिया।
विज्ञापन


मामला हिमाचल के बिलासपुर का है। मारे गए व्यक्ति की पहचान तिलक राज (45) पुत्र श्याम राम के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। पुलिस के अनुसार तिलक राज शादियों में रसोइया (बोटी) के साथ हेल्पर का काम करता था।

शुक्रवार को गांव में शादी समारोह में काम खत्म कर रात को तिलक अपने घर लौट रहा था। घर से महज 200  मीटर की दूरी पर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने तिलक पर हमला कर दिया। शनिवार सुबह गांव का युवक सुबह खेतों की ओर गया तो उसने तिलक का शव देखा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में दहशत, अलर्ट जारी

देखते ही देखते यहां तमाम गांव वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। गांव वालों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार सहित भराड़ी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आदमखोर को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे
आरओ वन भराड़ी रमेश चंद स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगा दिए हैं। पीड़ित परिवार की पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, वे सावधानी बरतें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें