फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीडीयू अस्पताल में बंदरों की लुटेरी गैंग सक्रिय, मरीजों से छीन रहे सामान

सार

शिमला के डीडीयू अस्पताल परिसर में बंदरों ने मरीजों और सुरक्षा गार्ड का सामान छीन लिया। बंदरों की बढ़ती हरकतों से मरीजों और आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। लोगों ने नगर निगम से राहत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंदर सिक्योरिटी गार्ड का वाॅकी-टाॅकी छीनकर हो गया चंपत, एक व्यक्ति का चश्मा छीना फिर तोड़कर
विज्ञापन

फेंक दिया
लोगों ने नगर निगम से की राहत दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल परिसर में शुक्रवार को बंदरों की लुटेरी गैंग ने खूब उत्पात मचाया। बंदरों ने एक मरीज का चश्मा छीन लिया और फिर इसे तोड़कर फेंक दिया। इसके अलावा एक सुरक्षा गार्ड का वॉकी-टॉकी छीनकर फरार हो गया।

मरीजों का कहना है कि यदि बंदर सुरक्षा गार्ड से भी सामान चुरा सकते हैं, तो आम मरीज और तीमारदार कितने सुरक्षित हैं। लोगों ने नगर निगम से उत्पाती बंदरों से राहत दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सामान छीनने वाले बंदर पहले रिज और मालरोड तथा जाखू मंदिर के आसपास ही होते थे। लेकिन अब बंदरों की लुटेरी गैंग खाने की तलाश में निचली तरफ उतर आई है। बंदर हर रोज मरीजों और आम लोगों से सामान छीन लेते हैं। सामान छीनने के बाद जब उन्हें कुछ खाने को दिया जाता है तो वह सामान छोड़कर चले जाते हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोग अस्पताल आते हैं और ऐसे हालात में बंदरों की सक्रियता सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में बंदरों की बढ़ती हरकतों का एक बड़ा कारण यह है कि लोग खुले में खाना फेंक रहे हैं। इससे बंदर लगातार परिसर में आते हैं और सामान छीनने जैसी हरकतें करने लगते हैं। कुत्तों की भी अस्पताल परिसर में सक्रियता बढ़ गई है। अस्पताल के मुख्य गेट पर घूमते कुत्ते और बंदरों का आतंक मरीजों के लिए परेशानी बन गया है। मरीजों ने कहा कि अब हर कोई सतर्क रहने और अपने सामान पर नजर रखने को मजबूर हो गया है। इसके अलावा रिज मैदान और मालरोड पर लोग आइसक्रीम तक नहीं खा सकते। बंदर हाथ में आइसक्रीम देखते ही लोगों को घेर लेेते और जब तक आइसक्रीम नहीं देते वहां से नहीं जाते।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें