फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन प्रभावितों को दें मुआवजा राशि : एडीएम

सार

शिमला में ढली-कैथलीघाट फोरलेन निर्माण से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए प्रशासन ने कंपनी और एनएचएआई को निर्देश जारी किए हैं। जरूरी दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। इससे प्रभावितों को शीघ्र राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला। जिला प्रशासन ने ढली-कैथलीघाट फोरलेन निर्माण के प्रभावितों को जल्द मुआवजा राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में बैठक हुई जिसें एनएचएआई और फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी को इस बारे में निर्देश जारी किए गए। एडीएम ने भट्ठाकुफर सहित अन्य प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि जारी करने को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। कंपनी ने कहा कि मुआवजा राशि जारी करने को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। बीमा कवर के तहत इन परिवारों को पैसा जारी होना है। इसके लिए अभी कुछेक दस्तावेज चाहिए। एडीएम ने तुरंत इन्हें मुहैया करवाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें