फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नालटी बाईपास से एचआरटीसी वर्कशॉप तक बनेगा फुटपाथ

Mon, 06 Jul 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
नालटी बाइपास से एचआरटीसी वर्कशॉप तक फुटपाथ का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग ने नालटी बाईपास से एचआरटीसी वर्कशॉप तक फुटपाथ निर्माण शुरू कर दिया है। करीब 200 से 250 मीटर लंबे इस मार्ग पर फुटपाथ बनने से राहगीरों को सुरक्षित पैदल चलने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

यह कार्य स्टेट हेड के तहत किया जा रहा है। एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप सड़क किनारे बसों की आवाजाही और भीड़ के कारण पैदल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

सड़क पर पैदल यात्रियों और वाहनों की एक साथ आवाजाही से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी, साथ ही कई बार जाम की स्थिति भी उत्पन्न होती थी।
स्थानीय लोगों में आकाश, दीपक, अमन और राजन ने बताया कि फुटपाथ बनने से पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और जाम की समस्या में भी सुधार आएगा।
वहीं, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ संजय कटोच ने बताया कि निर्माण तेज गति से चल रहा है और इसे शीघ्र ही जनता के लिए समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें