फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कच्चीघाटी में शोरूम में भड़की आग में एक कार समेत 23 बाइक जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 9:30 बजे लगी आग से 50 लाख से अधिक का नुकसान, कर्मचारियों ने बाहर की तरफ दौड़कर बचाई जान
विज्ञापन

तीनों दमकल केंद्रों से मौके पर पहुंची टीमों ने बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कच्चीघाटी स्थित हीरो मोटरसाइकिल के शोरूम में बुधवार सुबह भड़की आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। शो रूम के अंदर खड़ी नई और पुरानी 23 मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह तबाह हो गईं। आग की लपटों से शोरूम के बाहर खड़ी एक कार भी चपेट में आकर जल गई।

दमकल विभाग के अनुसार आगजनी की इस घटना से 50 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आसपास के रिहायशी भवनों को भी बचाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 9:00 बजे यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने शोरूम खोला था। 9:30 बजे अचानक शोरूम में धमाके के साथ आग भड़क गई। कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों को भी बुलाया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नवनीत कुमार ने 9:31 बजे इसकी सूचना दमकल टीम को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। चंद मिनटों में ही आग की लपटें इतनी बढ़ गईं कि इससे आसपास के रिहायशी मकानों को भी खतरा हो गया। लोगों ने पानी और रेत से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बेकाबू हो गई। दस मिनट के भीतर ही बालूगंज से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।
विज्ञापन




भवन मालिक की कार भी जलकर खाक
दमकल विभाग के अनुसार आगजनी की इस घटना से 23 मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई है। इनमें ज्यादातर नई मोटरसाइकिलें थीं। कुछेक रिपेयर के लिए आई थी। यह भवन मालरोड निवासी पुष्पेंद्र कुमार का है। पुष्पेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी नई गाड़ी शोरूम के बाहर खड़ी की थी। यह भी आग की चपेट में आ गई। गाड़ी पूरी तरह से जल गई है। हाल ही में यह गाड़ी खरीदी थी। उन्होंने यह भवन हीरो कंपनी को किराये पर दिया है। कंपनी के संचालक अभी शिमला से बाहर हैं। हालांकि, संचालक के पिता ने मौके पर आकर नुकसान का जायजा लिया है। दमकल के अनुसार आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें