फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दाल के पैकेट में निकला मरा हुआ चूहा

Wed, 16 Mar 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
इस दाल के पैकेट से निकला मरा हुआ चूहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के राशन डिपुओं के जरिये लोगों को मुहैया करवाए जा रहे सस्ते राशन की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। दाल और अन्य खाद्य पदार्थों में कंकर मिलने जैसी शिकायतें तो आम थीं, लेकिन अब धर्मपुर पंचायत में सीलबंद दाल के लिफाफे में मरा हुआ चूहा मिला है।
विज्ञापन


धर्मपुर में सिविल सप्लाई के राशन डिपो में उपभोक्ता को राशन में दी गई मसूर की दाल के बंद पैकेट से मरा हुआ चूहा निकला है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के राशन डिपुओं में किस तरह का राशन आ रहा है। लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है।

लोगों का कहना है कि इस तरह का राशन खाने से कई बीमारियां लग सकती हैं। डिपुओं में खराब राशन को लेकर बार-बार शिकायतें की जाती रही हैं लेकिन विभाग द्वारा इस विषय पर चुप्पी साधी हुई है। राशनकार्ड उपभोक्ता धर्मपुर के नजदीक गांव से ही है।
विज्ञापन


राशन कार्ड नंबर 58 धर्मपुर के तहत उपभोक्ता 10 मार्च को डिपो से राशन लेकर घर आई तो दाल के पैकेट से उसे कुछ बदबू महसूस हुई। इस पर उसने जब पैकेट खोला तो उसमें मरा हुआ चूहा मिला। उपभोक्ता ने इसकी लिखित शिकायत नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति अधिकारी को दी है।

धर्मपुर पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश पंवर और पूर्व उपप्रधान सुरजीत लांबा, सुशील कुमार, संजय मिलन, जसविंद्र का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। मसूर की दाल के पैकेट में चूहा भी साथ में पैक कर देना बड़ी लापरवाही है।

सैंपल जांच को भेजा
खाद्य निरीक्षक श्याम भाटिया ने कहा कि दाल के पैकेट से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी। मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें