फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भट्ठाकुफर मंडी में रॉयल सेब का बॉक्स 3,900 रुपये में बिका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। मंडी में सेब की आपूर्ति बढ़ गई है। मंडी में वीरवार को रॉयल किस्म के सेब का फुल बॉक्स 3,900 रुपये में बिका है। फसल के अच्छे दाम मिलने पर बागवान उत्साहित नजर आ रहे हैं। आढ़तियों के अनुसार वीरवार को चौपाल लालपानी के बागवान शिवपाल शर्मा के रॉयल किस्म का सेब मंडी में लाया था। मंडी में रॉयल सेब की पेटी 3,900 रुपये में बिकी। यह खेप केटीसी की शॉप नंबर-21 में बिकी। आढ़तियों के अनुसार सेब की बेहतरीन गुणवत्ता, रंग और पैकिंग के चलते यह भाव मिला।
विज्ञापन

आढ़तियों के अनुसार वीरवार को मंडी में रॉयल सेब का भाव 2000 से 3,900 रुपये प्रति बॉक्स रहा। वहीं स्पर सेब का हाफ बॉक्स 1500 से 2400 रुपये तथा फुल बॉक्स 2800 से 4000 रुपये में बिका। इसके अलावा गाला (हाफ बॉक्स) 1800 से 2800 रुपये, रेड गोल्डन 1500 से 2800 रुपये, टाइडमैन का हाफ बॉक्स 800 से 1000 रुपये और फुल बॉक्स 1600 से 2700 रुपये में बिका। वहीं नाशपाती का हाफ बॉक्स 1000 से 2000 रुपये तथा फुल बॉक्स 2000 से 3800 रुपये के बीच बिका। आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि मंडी में बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंडी में रॉयल किस्म का सेब अभी आना ही शुरू हुआ है। बागवानों को अच्छा दाम मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें