फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने सैकड़ों पीजीटी शिक्षकों को दी बड़ी राहत

Mon, 31 Oct 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात 500 से अधिक पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) के वेतन में इस महीने कटौती नहीं होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय के पास फील्ड से शिक्षकों की सर्विस बुक्स नहीं पहुंची है। पे फिक्सेशन के चलते शिक्षकों का वेतन दो हजार रुपये तक घटाया जाना है। इस मामले पर दो दर्जन से शिक्षक ट्रिब्यूनल से स्टे भी ले चुके हैं। 
विज्ञापन


संभावित है कि दिसंबर महीने में शिक्षकों के वेतन में कटौती होगी। शिक्षा निदेशालय ने न्यूनतम पे बैंड लागू करने को हिमाचल के सिविल सर्विस नियमों का हवाला देते हुए वेतन कटौती के आदेश जारी किए हैं। वित्त महकमे की अधिसूचना को शिक्षा विभाग ने गलत तरीके से लागू कर दिया था।

इस गलती को चार साल बाद निदेशालय ने सुधारते हुए पीजीटी का वेतन घटाया है। निदेशालय ने सभी डीडीओ को आदेश जारी कर इन शिक्षकों की सर्विस बुक में संशोधन करने को भी कहा है। ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से रिकवरी नहीं करने का फैसला लिया है। भविष्य में पे फिक्सेशन सही करने के लिए वेतन घटाया जा रहा है। न्यूनतम पे बैंड लागू होने से पीजीटी का करीब 2 हजार रुपये तक वेतन घट जाएगा। 
विज्ञापन


यह है मामला
एक अक्तूबर 2012 के बाद नियमित होने वाले 543 पीजीटी का वेतन घटाया गया है। अनुबंध आधार और पैरा टीचर पॉलिसी 2003 के तहत अक्तूबर 2012 के बाद प्रवक्ताओं को पे स्ट्रक्चर 10300-34800 जमा 4200 रुपये ग्रेड पे पर नियुक्त किया गया था। इन्हें इनिशियल स्टार्ट 16290 रुपये दिया था। अब उच्च निदेशालय ने स्टेट सिविल सर्विस नियम 2012 के नियम 5(2) का हवाला देते हुए पीजीटी को न्यूनतम पे बैंड 10300 जमा 4200 रुपये ग्रेड पे पर फिक्स किया है। अब पीजीटी को 14500 रुपये पर फिक्स किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें