केंद्र सरकार ने हिमाचल को मासिक राजस्व घाटा अनुदान के रूप में 952.58 करोड़ रुपये जारी किए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि इस 15वें वित्त आयोग के तहत दिए राजस्व घाटा अनुदान से कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट से निपटने में हिमाचल को मदद मिलेगी।