फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयू में पीआरओ के लिए आए 166 आवेदनों में 92 अपात्र

Fri, 17 Jan 2020 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में लोक संपर्क अधिकारी (पीआरओ) के एक पद के लिए 166 आवेदन आए हैं। आवेदनों की जांच में 92 आवेदन अपात्र पाए गए हैं, जबकि 74 अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए गए हैं। अब पात्र 74 अभ्यर्थियों की सात फरवरी को लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा बीएड कॉलेज धर्मशाला में होगी।

विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह साढे़ नौ बजे पहुंचना होगा। केंद्रीय विवि के कुलसचिव डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि लोक संपर्क अधिकारी के पद के लिए आए आवेदनों की जांच की गई है, जिसमें 74 आवेदनकर्ता पात्र पाए गए हैं। अब सात फरवरी को पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें