फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने रेगुलर किए 917 पीजीटी, बढ़ेगी सैलरी

Thu, 28 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
नियमित होने वाले पीजीटी को अब 10300-34800 पे बैंड और 4200 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय ने 31 मार्च को पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले 917 पीजीटी नियमित कर दिए हैं। बुधवार को शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने नियमितीकरण के आदेश जारी कर दिए हैं। नियमित होने वाले पीजीटी को अब 10300-34800 पे बैंड और 4200 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने कैमिस्ट्री, हिस्ट्री, हिंदी, अर्थशास्त्र, गणित, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी, बायोलॉजी और फिजिक्स विषय के शिक्षकों को नियमित किया है। नियमित होने वाले शिक्षकों को ज्वाइनिंग के समय मेडिकल प्रमाणपत्र भी देना होगा।

उधर, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को भी टीजीटी के नियमितीकरण के आदेश जारी नहीं किए। राजकीय अध्यापक संघ ने इसका कड़ा विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा विभागीय लापरवाही के चलते नियमितीकरण के आदेश जारी करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन


सरकार ने 22 अप्रैल को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए, इसके बावजूद विभाग लेटलतीफी कर रहा है। नियमित होने वाले शिक्षकों की छंटनी करने के मार्च महीने में ही आदेश जारी हो गए थे। विभागीय लापरवाही के चलते अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है।

विभाग की इस देरी के चलते हजारों शिक्षक अप्रैल की जगह मई महीने में नियमित होंगे। अगले साल मिलने वाली इंक्रीमेंट भी एक महीने लेट हो जाएगी। हजारों शिक्षकों को आर्थिक लाभ से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें