फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाएं खत्म, अब मौज-मस्ती की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला के अधिकतर स्कूलों में अब परीक्षाओं का दौर समाप्त होने के साथ ही छात्रों का मौज मस्ती और सैर सपाटे का दौर शुरू हो गया है। अब ये स्कूली बच्चे मामा, नानी के घर या परिजनों के साथ घूमने की तैयारी में हैं। शहर के निजी स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं की असेसमेंट परीक्षाएं हो चुकी हैं। इन दिनों स्कूलों ने अपने स्तर पर दिन तय कर ग्रेड कार्ड देने की प्रक्रिया चलाई हुई है। कुछ में ग्रेड कार्ड देने के बाद छुट्टियां शुरू भी हो गई हैं। मार्च में होने वाली सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रेक्टिकल परीक्षाएं भी अंतिम दौर में हैं। 23 दिसंबर तक सभी निजी स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। सरकारी स्कूलों जैसे पोर्टमोर, लक्कड़ बाजार, लालपानी, छोटा शिमला सहित सभी स्कूलों में नवीं की शुक्रवार को अंतिम परीक्षा भी हो गई। ये सरकारी स्कूल 30 दिसंबर तक खुले रहेंगे। पोर्टमोर गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य नीशा भलूनी ने बताया कि 30 दिसंबर को ही सरकारी स्कूलों में परीक्षा परिणाम और ग्रेड कार्ड छात्रों को दे दिए जाएंगे। तीस दिसंबर तक सरकारी स्कूल खुले जरूर रहेंगे, मगर इनमें सिर्फ कुछ कक्षाओं के प्रैक्टिकल और स्किल डेवलपमेंट और म्यूजिक जैसे विषयों की पढ़ाई करवाई जाएगी। इन स्कूलों में दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं की सेकेंड टर्म की परीक्षाएं इन दिनों चल रही हैं। क्रेंदीय विद्यालय जाखू के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता ने बताया कि केवी के शीतकालीन स्कूलों के लिए तय शेडयूल के मुताबिक पांच दिसंबर से ही सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। बोर्ड परीक्षार्थियों की प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी हो चुकी हैं। अब सिर्फ जरूरतमंद बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए कक्षाएं चलाई जा रही हैं, जो मांग के मुताबिक जारी रहेंगी। डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल की प्रधानाचार्य कामना बेरी ने बताया कि वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। छोटी कक्षाओं की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी समाप्त होने को हैं। 23 दिसंबर से स्कूल में छुट्टियां पड़ जाएंगी। शहर के सेंट एडवर्ड, लोरेटो कान्वेंट ताराहाल, कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी में भी स्कूल के तय शेडयूल के मुताबिक बोर्ड की कक्षाओं को छोड़ अन्य की छुट्टियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

खेल परिसर में बढ़ने लगी खिलाड़ियों की भीड़
सर्दियों की छुट्टियां शुरू होते ही राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में खेल अभ्यास और प्रशिक्षण लेने के लिए खिलाड़ी छात्रों की भीड़ जुटने लगी है। इनमें स्कूली छात्रों की संख्या ही अधिक है, जो स्कूल खुलने तक बराबर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें