अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जोनल अस्पताल डीडीयू में इलाज करवाने पहुंचे मरीजों को शुक्रवार को काफी राहत मिली। अस्पताल में सामान्य तरीके से जनरल ओपीडी में पहुंचे मरीजों का चेकअप किया गया। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यहां पर अलग से मरीजों को देखने के लिए डॉक्टर बैठाया गया था।
अस्पताल की मेडिसन और जनरल ओपीडी में रोजाना औसतन करीब 80 से 100 के करीब ओपीडी होती है। ऐसे में बीते कई दिनों से डॉक्टरों के न होने के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था। जब अमर उजाला को इसकी जानकारी मिली तो टीम ने अस्पताल में जाकर स्थिति को जाना। अमर उजाला ने परीक्षा की तैयारी को डॉक्टर छुट्टी पर, मरीज परेशान नामक शीर्षक से पंद्रह दिसंबर के अंक में खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और जनरल ओपीडी में डॉक्टर को बैठाकर मरीजों का रूटीन चेकअप किया गया। सुबह से लेकर शाम तक डॉक्टरों ने मरीजों का चेकअप किया। इस मामले पर अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना रॉव ने बताया कि अस्पताल में रुटीन की तरह मरीजों का चेकअप किया गया है।