फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउड स्पीकर से दी जाएगी हर राउंड की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। मतगणना स्थल से सौ मीटर के भीतर किसी को भी आने की अनुमति नहीं होगी। केवल चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी, अधिकारी और मीडिया ही मान्य होंगे। बशर्ते इन लोगों के पास संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से जारी किए गए पहचान पत्र होंगे। जिला शिमला में किसी भी मतगणना स्थल के बाहर स्क्रीन नहीं होगी। हर राउंड पूरा होने के बाद रिटर्निंग अफसर माइक पर बताएंगे कि किस प्रत्याशी को कितनी वोट मिली है। मतगणना केंद्र के बाहर लाउड स्पीकर लगे होंगे जिनके माध्यम से वहां मौजूद लोग परिणाम आसानी से सुन सकेंगे। पहली बार मतगणना के दौरान एक ईवीएम में मौजूद वीवीपैट की पर्चियों भी गिनती की जाएगी, जिससे किसी तरह का कोई संशय प्रत्याशी के मन में न रहे। वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) से साफ हो जाएगा कि ईवीएम के जरिए हुई मतों की गिनती सही हुई है। आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों में करीब साढ़े तीन सौ कर्मचारी वोट की गिनती करेंगे। हर मतगणना केंद्र पर एक मीडिया सेंटर होगा।
18 दिसंबर को जिला शिमला के आठ निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना कडे़ पहरे में होगी। जिले के आठ केंद्रों में रखी चुनाव मशीनों की मतगणना वेब कास्टिंग के जरिये होगी। वीडियोग्राफी भी होगी। इसके अलावा मतगणना के दिन किसी भी व्यक्ति को मतगणना कक्ष के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल रिटर्निंग ऑफिसर मोबाइल रख पाएंगे। मतगणना के दिन सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती होगी और उसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम के जरिये मतगणना होगी। सुबह साढ़े दस बजे तक काफी हद तक रुझान स्पष्ट हो जाऐंगे।
विज्ञापन

आईटीबीपी और पुलिस दे रही है पहरा
चुनाव आयोग की ओर से जिले के आठ निर्वाचन क्षेत्रों के 1029 पोलिंग बूथों पर हुए मतदान के लिए आठ स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं। इन स्ट्रांग रूम में 1032 बैलेट यूनिट, 1031 कंट्रोल यूनिट और 1053 वीवीपैट मशीनों कोे रखा गया है। इनकी सुरक्षा में 24 घंटे आईटीबीपी और प्रदेश पुलिस के जवान तैनात हैं।

यहां होगी 8 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना
शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए पोर्टमोर स्कूल, कसुम्पटी के लिए छोटा शिमला स्कूल, शिमला ग्रामीण के लिए संजौली कॉलेज, चौपाल के लिए पंचायत समिति हाल, ठियोग के लिए आईटीआई जैस,, रोहडृ और जुब्बल-कोटखाई के लिए राजकीय कन्या विद्यालय रोहडू स्कूल के दो हॉल, जबकि रामपुर विस क्षेत्र के लिए ब्वॉयज स्कूल में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहीं पर ठीक आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं उपायुक्त
उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर मतगणना केंद्र पर एक वीवीपैट की पर्चियों की गिनती होगी यह पहली बार है। हर राउंड का परिणाम लाउड स्पीकर से सुन पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें