हिमाचल में 85 अफसर और कर्मचारी ऐसे हैं जो सरकारी आवास छोड़ने को राजी नहीं। इनमें कई बड़े अफसरों के नाम भी शामिल हैं। सरकार भी इनके आगे बेबस है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के पूर्व निजी सचिव का सरकारी आवास पर अवैध कब्जा है। वन मंत्री के पूर्व सचिव पीसी याम्बा ने सेवानिवृत्ति के बाद भी सरकारी आवास नंबर 40/3 बाकाहर्स्ट पर अवैध कब्जा जमाया हुआ है।
इतना ही नहीं कमांडेंट होमगार्ड बलदेव सिंह सहित पुलिस विभाग के डीएसपी, विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुल 85 सरकारी आवासों में अवैध कब्जे जमाए हुए हैं। विधान सभा के शीतकालीन सत्र में पच्छाद के विधायक के पूछे गए प्रश्न के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में कुल 85 सरकारी आवासों पर अधिकारियों ने कब्जे जमाए हुए हैं।
पढ़िए किन किन अफसरों ने जमाया कब्जा?
वन विभाग के सहायक नियंत्रक बलवीर कुमार, सेवानिवृत्त निदेशक मोती लाल वर्मा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मैट्रन सुलोचना पंवर, गृह विभाग के सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश चंद, अमर सिंह, पुलिस उप अधीक्षक रत्न सिंह नेगी, पुलिस उप अधीक्षक मनोज कुमार, सतीश कुमार, सेवानिवृत्त डीआरओ गोविंद राम वर्मा, नायब तहसीलदार रवि चंद और बिजली बोर्ड के डिप्टी जनरल मैनेजर सुरेश कुमार चौहान ने सरकारी आवास पर अवैध कब्जा कर रखा है।
वहीं पशु पालन विभाग में घनश्याम ठाकुर, वन विभाग सुमन रानी, हेल्थ डिपार्टमेंट में डॉ सतीश शर्मा प्रधानाचार्य, निर्मल, अशोक राणा, उदय लक्ष्मी, हेमा शर्मा, ऊषा भाटिया, कृष्णा सहोटा, जसविंद्र कौर, उच्च शिक्षा विभाग के विधि चंद, स्वरणा देवी, विक्रम सिंह, उद्यान विभाग के सेवानिवृत्त सत्याजीत, गृह विभाग सुरेश पाल, विवेकानंद, जगपाल, मंजित सिंह, अनिल कुमार, प्रीतम, अजय, अनिता, बृजबाला, पवन कुमार सहित संपदा निदेशालय के विनोद कुमार, सेवानिवृत्त एसके शर्मा, सेवानिवृत्त रमेश चंद कौंडल का भी अवैध कब्जा है।
ये भी कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं
सेवानिवृत्त राय सिंह चौहान, सेवानिवृत्त कामेश्वर गुप्ता, नंदलाल, संजय शर्मा, नरेश कुमार गुप्ता, दौलत राम मांटा, आशा मेहता, प्रमोद शुक्ला, राहुल ठाकुर, विनय, अभिजीत मुखर्जी, नीरज कुमार, डीपी उनियाल, सेवानिवृत्त ऊषा देवी, सेवानिवृत्त जीवानंद गौड़, सेवानिवृत्त रूप राम, सेवानिवृत्त शशि खुल्लर, सेवानिवृत्त मनचली शर्मा, रामलाल, लोक निर्माण विभाग के पवन कुमार, सुनीता राणा, संजय कुमार, बलवीर सिंह, सेवानिवृत्त अनिल कुमार भल्ला, सेवानिवृत्त हरवंश लाल, सेवानिवृत्त चेतराम, सेवानिवृत्त हरीश गुलेरिया का नाम भी इस सूची में शामिल हैं।
साथ ही आशा कुमारी, राजिंद्र कुमार, योगराज ठाकुर, आईजीएमसी सेवानिवृत्त हुकम सिंह, टांडा मेडिकल कॉलेज डॉ श्रुति आनंद, डॉ विभूति, डॉ अनिता कुमारी, राकेश कुमार सहित हिमाचल प्रदेश वन निगम के गुरुराम बंसल, बिजली बोर्ड के मुल्क सिंह, पर्यटन विकास निगम कृपाल सिंह, सेवानिवृतृत्त ईश्वर दास, नगर निगम शिमला रैना, साधना चौहान, आवासीय आयुक्त नई दिल्ली सेवानिवृत्त ईश्वर दास, उपायुक्त मंडी के तहत गीता देवी और उपायुक्त हमीरपुर के तहत सुनीत रानी ने सरकारी आवास पर कब्जा जमाकर रखा हुआ है।